Advertisment

New Year Horoscope 2022 : नए साल में इन राशि वालों को मिलेगा अपना घर! चैक करें अपनी राशि

New Year Horoscope 2022 : नए साल में इन राशि वालों को मिलेगा अपना घर! चैक करें अपनी राशि new-year-horoscope-2022-these-zodiac-signs-will-get-their-home-in-the-new-year-check-your-amount

author-image
Preeti Dwivedi
New Year Horoscope 2022 : नए साल में इन राशि वालों को मिलेगा अपना घर! चैक करें अपनी राशि

नई दिल्ली। नया साल हर किसी के New Year Horoscope 2022 लिए कुछ न कुछ खास लेकर आने वाला है। इसी क्रम में आज हम बात करेंगे वृष राशि की। वृष राशि चक्र की दूसरी राशि है। कृतिका नक्षत्र की अंतिम तीन चरण, रोहिणी नक्षत्र के चारों चरण तथा मृगशिरा नक्षत्र के पहले दो चरण मिलकर वृष राशि का निर्माण करते हैं। इस राशि का स्वामी शुक्र है। उसका स्वभाव स्थिर है। इसे सोम्य, राशि मानी जाती है। इस राशि का तत्व पृथ्वी है, गुण राजसी है जाति वैश्य है। यह रात्रि में बलि होती है। दक्षिण दिशा की स्वामी है। बात संबंधी रोग इसी राशि की वजह से होते हैं। शरीर में गला और मुख पर होने वाले सभी क्रियाओं का असर इसी राशि से देखा जाता है। इस राशि के लोग अपने में डूबे रहने वाले विद्या की आकांक्षा रखने वाले तथा अपने कार्य समय से निपटाने वाले होते हैं। सांसारिक कार्यों में दक्ष होते हैं। उनको बुद्धिमत्ता पूर्वक निपटाते हैं। इस राशि वालों के लिए मंगल बाजार ग्रह होता है। वृश्चिक बाधक राशि होती है और शनि तथा शुक्र इनके लिए शुभ ग्रह होते हैं।

Advertisment

साल के शुरुआत में यह होगी स्थिति —
वर्ष के प्रारंभ में गुरु मकर राशि में रहेंगे। 13 अप्रैल से मीन राशि गोचर करेंगे। 29 जुलाई से गुरु मीन राशि में वक्री होंगे। 24 नवंबर से मार्गी हो जाएंगे। इसी प्रकार शनि 28 अप्रैल को कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। 5 जून से शनि वक्री होंगे। 12 जुलाई को मकर में प्रवेश करेंगे। 13 अक्टूबर से शनि मकर राशि में मार्गी हो जाएंगे। राहु 11 अप्रैल को अपनी उच्च राशि वृष से वक्री चाल चलते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे। पूरे वर्ष भर मेष राशि में ही रहेंगे।
अन्य ग्रह जैसे सूर्य मंगल शुक्र आदि महीने के अनुसार बदलते रहेंगे। प्रारंभ में आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परंतु गुरु के अप्रैल में हो रहे राशि परिवर्तन की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति तथा अन्य सभी प्रकार के मामलों में सफलता मिलने की मात्रा बढ़ेगी।

आर्थिक स्थिति —
वर्ष के प्रारंभ में आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। 14 मार्च 2022 के बाद आपके पास धन आने की मात्रा बढ़ती जाएगी। 29 जुलाई के बाद आपके पास आने वाले धन में कमी आएगी। 18 अक्टूबर 2022 के बाद आपके पास पुनः धन आने लगेगा। इस प्रकार हम कह सकते हैं की वर्ष के प्रारंभ में आपके पास ठीक-ठाक धन रहेगा। मार्च के बाद धन की मात्रा में वृद्धि होगी। बीच में थोड़ी सी धन की आवक कमी होगी। परंतु वर्ष के अंत में पर्याप्त धन आपके पास आने लगेगा।

भाग्य-
वर्ष के प्रारंभ में आपको भाग्य से काफी मदद मिलेगी। आपके बहुत सारे कार्य कम परिश्रम से ही संपन्न हो जाएंगे। मार्च के महीने में विशेष रुप से 27 फरवरी के बाद और 31 मार्च के पहले भाग्य का आपको बहुत ज्यादा साथ मिलेगा। अगस्त के महीने में भी भाग्य आपका साथ देगा। इस प्रकार भाग्य के सहारे स्थान पर आपको परिश्रम का सहारा ज्यादा लेना चाहिए।

Advertisment

उपाय -
आपको चाहिए कि आप पूरे वर्ष गुरुवार का व्रत रखें राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन जाप करें।

कैरियर-
वर्ष के प्रारंभ में कार्यस्थल पर आप पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाएगा। परंतु मई महीने से आप अपने कार्यालय के एक चमकते हुए सितारे कहलाए जाओगे। आपको आपके संस्थान से हटाने का भी कुछ लोग प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आपको पहले से ही सावधान रहना पड़ेगा। मई महीने से अधिकारीगण आप को विशेष तवज्जो देंगे।

उपाय -
आपके शनिवार को शनि मंदिर में जाकर शनिदेव की पूजा करनी चाहिए।

यह खबर भी पढ़ें : Weekly Horoscope 20-26 Dec 2021 इन तारीखों को करेंगे काम, तो​ मिलेगी सफलता, जानें कौन सी है अशुभ तरीखें

Advertisment

परिवार-
वर्ष के प्रारंभ दिनों में आपको अपने माता-पिता से प्रचुर स्नेह मिलेगा। मई महीने परंतु बाद में पिताजी के स्वास्थ्य में थोड़ी खराबी आने के कारण आप सभी परिवार के लोग परेशान हो सकते हैं। वर्ष के प्रारंभ में यह संभव है कि आपके भाई बहन आपके साथ थोड़ा कम सहयोग करें। परंतु कुछ समय बीतने के बाद मई के महीने से आपको अपने भाई बहनों का साथ भरपूर मिलेगा। आपकी संतान भी आपको सहयोग करेगी बाद में संतान को थोड़ी परेशानी हो सकती है। परिवार जनों के बीच आपस में थोड़ा बहुत कन्फ्यूजन भी वर्ष के प्रारंभ के दिनों में हो सकता है।

उपाय -
शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर पूजा करनी चाहिए।

स्वास्थ्य -
वर्ष के प्रारंभ के दिनों में आपका और आपकी जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। मई के महीने से आपके और आपके जीवन साथी के स्वास्थ्य में पर्याप्त सुधार होग। अगर आपको गर्दन और कमर में अभी दर्द है तो यह दर्द मई माह से ठीक होने लगेगा। परंतु 13 अक्टूबर 2022 के बाद पुनः यह बीमारी प्रारंभ हो सकती है।

उपाय -
काले कुत्ते को बुधवार के दिन रोटी खिलाएं।

व्यापार-
आपका व्यापार वर्ष के प्रारंभ के दिनों में थोड़ा धीमा हो सकता है। परंतु वर्ष के मध्य से आपके व्यापार में तेजी आएगी। यह भी संभावना है कि आप कोई बड़ा व्यापार प्रारंभ करें। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए और पूंजी निवेश करें।

Advertisment

उपाय -
राम रक्षा स्त्रोत का प्रतिदिन दिन जाप करें।

यह खबर भी पढ़ें : Yearly Horoscope 2022 मेष राशि : नए साल में होगा प्रमोशन, खुलेंगे तरक्की के द्वार, चैक करें अपनी राशि

मिल सकता है अपना मकान —
मकान कार जमीन आदि-इस बात की पूरी संभावना है कि अगस्त या सितंबर के महीने में वृष राशि के जातक अपनी सुख सुविधा वाली कोई वस्तु कैसे मकान कार एयर कंडीशनर आदि खरीदें।

सभी प्रकार के कष्टों को दूर करने का उपाय -
हर माह के प्रथम सोमवार को भगवान शिव का दूध से अभिषेक करें।

Advertisment

नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

yearly horoscope vrash rashi 2022 yearly horoscope 2022 today horoscope tagalog horoscope MP Samachar in Hindi MP News in Hindi today mp news hindi MP Live News Hindi mp latest news in hindi MP Hindi News Headlines MP Breaking News Today Hindi MP Breaking News In Hindi Today MP Breaking News Hindi Madhya Pradesh News Hindi horoscope today horoscope for today' horoscope Hindi News Madhya Pradesh Hindi News Channel MP free daily horoscope dec Daily Horoscope 2021" daily virgo horoscope daily scorpio horoscope daily sagittarius horoscope Daily Rashifal daily leo horoscope daily horoscope today daily horoscope prediction daily horoscope for today daily horoscope 2021 to 2022 daily horoscope daily gemini horoscope daily cancer horoscope daily aries horoscope daily aquarius horoscope bansal news today bansal mp news today bansal mp news aries daily horoscope today "articleSection
Advertisment
चैनल से जुड़ें